logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में तलाठी और मंडल अधिकारी संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन; 1 अप्रैल से काम बंद करने की चेतावनी


चंद्रपुर: तलाठी एवं मंडल अधिकारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को चंद्रपुर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना दिया। संगठन का कहना है कि कई बार सम्बन्धित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।   

संगठन पिछले कई दिनों से जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी व तहसीलदार के समक्ष वित्तीय व सेवा संबंधी मांगें रख रहा है। हालाँकि, प्रशासन द्वारा इन मांगों को नजरअंदाज किए जाने से नाराज विभागीय अधिकारियों और तलाठियों ने आंदोलन का सहारा लिया है।

यह विरोध प्रदर्शन जिले के पाटन के तलाठी किशोर कुलकर के खिलाफ अवैध विभागीय जांच के विरोध में भी शुरू किया गया है। तलाठी और मंडल के पदाधिकारी पिछले एक सप्ताह से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।

संगठन ने अगले चरण में एक अप्रैल से पूरे जिले में काम बंद करने की चेतावनी दी है। इससे विभिन्न सरकारी प्रमाण-पत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि संबंधी कार्य भी ठप्प होने की संभावना है। संगठन ने प्रशासन द्वारा समय रहते सही निर्णय नहीं लिए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।