logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

‘विट्ठल विट्ठल’ के जयघोषों से गूंजा आंध्र प्रदेश का पुट्टपर्ती, प्रणय गोमाशे के गायन ने किया भक्तों को मंत्रमुग्ध


चंद्रपुर: आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर आंध्र प्रदेश में सत्य साईंबाबा की मुख्य समाधि के सामने एक विशेष आषाढ़ी एकादशी कार्यक्रम हाल ही में आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विदर्भवासियों के लिए खास बात यह रही कि इसमें विदर्भ के गायक प्रणय गोमाशे के मधुर कंठ से भक्तों ने अभंगों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में “माझे माहेर पंढरी” अभंग से पूरा पुट्टपर्ती जैसे पंढरपुर बन गया। उसके बाद ‘अबीर गुलाल’ अभंग ने जैसे संतों के मेले दृश्य समक्ष ला दिया। इसके बाद “हरि म्हणा गोविंद म्हणा” से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

फिर दिंडी स्वरुप दर्शाते हुए में नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसकी शुरुआत “जय जय राम कृष्ण हरि” भजन से हुई। इस कार्यक्रम के अवसर पर लाखों श्रद्धालु उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का 140 से अधिक देशों में सीधा प्रसारण किया गया और इसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से वारकरियों ने भाग लिया था।

प्रसिद्ध गायक विदर्भ के प्रणय गोमाशे  

प्रणय मुंबई के प्रसिद्ध प्रणय जी म्यूजिशियन्स एंड बैंड के प्रमुख गायक हैं। वे मुंबई और अन्य स्थानीय कलाकारों के साथ मराठी, हिंदी, पश्चिमी संगीत की विभिन्न शैलियों को नए तरीके से लोगों के सामने पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। पुराने गीतों की रचना से समझौता किए बिना आधुनिक वाद्ययंत्रों का उपयोग उनके बैंड को अद्वितीय बनाता है। यही कारण है कि यह कम समय में इतनी प्रसिद्धि प्राप्त करने वाला एकमात्र संगीत बैंड बन गया है।