logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में सीवरेज प्रोजेक्ट को मिलेगी नई गति, जोड़े जाएंगे 54 हजार घर


चंद्रपुर: चंद्रपुर में कुछ साल पहले सीवरेज योजना लागू की गई थी. इसके लिए शहर में भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गई है. हालांकि इस प्रोजेक्ट का काम बीच में ही रुक गया. बहरहाल, सीवरेज योजना को नई गति मिलेगी, केंद्र सरकार प्रायोजित अमृत 2.0 अभियान के तहत मनपा के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की पहल पर 543.05 करोड़ की निधि खर्च करने की मंजूरी मिल गई है.

प्रत्येक संपत्ति मालिक के शौचालय से एक पाइपलाइन जोड़ी जाएगी। जिससे शहर में सीवेज की समस्या का समाधान हो जायेगा. खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट से नालों के काम और नालों की सफाई पर होने वाला खर्च कम हो जाएगा और नगर पालिका को बड़ी रकम की बचत होगी.

इस परियोजना के तहत सर्वेक्षण, सीवरेज प्रणाली, घरेलू सेवा कनेक्शन, सड़क पुनर्वास, रेलवे क्रॉसिंग विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग 9 और नाला क्रॉसिंग कुल 7, पंपिंग मशीनरी, सीवेज पंपिंग स्टेशन, सीवरेज निरीक्षण और नवीनीकरण आदि कार्य किए जाएंगे।

पहले चरण में चंद्रपुर शहर में सीवरेज के लिए 233 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी और इससे शहर के 54 हजार घरों को जोड़ा जाएगा. कमिश्नर विपिन पालीवाल ने बताया कि 543 करोड़ रुपये में से 175 करोड़ रुपये सड़क मरम्मत पर खर्च किये जायेंगे.