logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शिवसेना ने फसल बीमा कंपनी के दफ्तर में की तोड़फोड़, किसानों को तुरंत फसल बीमा देने की दी चेतावनी


चंद्रपुर: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा किसानों को फसल नुकसान के पैसे नहीं वितरित करने पर गुस्साए शिवसैनिकों ने कंपनी के ऑफिस पहुंचकर तोड़फोड़ की। साथ ही पैसे खाते में नहीं पहुँचाने पर और तीव्र आंदोलन की धमकी दी।  

खरीफ सीजन के दौरान जिले में भारी बारिश और बाढ़ के कारण सोयाबीन और कपास की फसल को काफी नुकसान हुआ था। चूंकि किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराया था, इसलिए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को जिले के 47 हजार किसानों को फसल के नुकसान के लिए 24 करोड़ रुपये वितरित करने थे।

लेकिन, कंपनी ने 11 हजार किसानों के खाते में सिर्फ 5 करोड़ रुपये ही भेजे, इससे गुस्साए शिवसैनिकों ने कंपनी के ऑफिस पहुंचकर ऑफिस की कुर्सियां, कंप्यूटर, प्रिंटर और टेबल में तोड़फोड़ की.

ठाकरे गुट शिवसेना जिला प्रमुख संदीप गिरहे के नेतृत्व में शिवसैनिक कंपनी के कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में कंप्यूटर, प्रिंटर, टेबल, कुर्सियां ​​​​और अन्य सामग्रियों को तोड़ दिया और कहा कि फसल बीमा राशि का भुगतान अभी तक क्यों नहीं किया गया है। शिवसेना ने चेतावनी दी कि किसानों को तुरंत फसल बीमा दिया जाए, अन्यथा वे और भी मजबूत आंदोलन करेंगे।