logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर कांग्रेस में दो फाड़, जिला अध्यक्ष रामु तिवारी ने संतोष रावत सहित बैंक संचालकों का नार्को टेस्ट करने की मांग


चंद्रपुर: जिला के अंदर कांग्रेस पार्टी में सब सही नहीं चल रहा है। पार्टी दो गुटों में विभाजित होती दिखाई दे रही है। एक तरफ विजय वडेट्टीवार, वहीं दूसरी तरफ सांसद बालू धानोरकर। इसी बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामू तिवारी ने जिला माध्यमिक बैंक अध्यक्ष संतोष रावत सहित संचालकों का नार्को टेस्ट करने की मांग कर दी है। इसको लेकर तिवारी ने जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और इस संबंध में निवेदन दिया। 

क्या है पूरा मामला?

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों जिला माध्यमिक बैंक अध्यक्ष रावत के ऊपर गोलीबारी हुई थी। इस हमले में रावत बाल-बाल बच आगये और गोली उनके बाजू को छूकर निकल गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने रावत पर नौकरी दिलाने के लिए पैसे लेने और बाद में मुकरने का आरोप लगाया। इसी के कारण इस वारदात को अंजाम देने की काबुली दी। 

वहीं इस जानकारी के बाद जिले की राजनीति गर्मा गई है। एसपी से मुलाकात के बाद इस मामले पर बोलते हुए तिवारी ने कहा, “जिला केंद्रीय बैंक बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भर्ती करने जा रहा है. लेकिन कोर्ट के निर्देश के बाद इस पर स्टे मिल गया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान बैंक निदेशकों द्वारा वित्तीय गबन की बात कही जा रही है। कई बेरोजगार युवक खुद सामने आये और अपनी बात सामने रखी।”

इसी को मुद्दा बनाते हुए तिवारी ने संतोष रावत सहित सभी निदेशकों का नार्को टेस्ट करने की मांग जिला अधीक्षक को दिए अपने निवेदन में की। तिवारी ने आगे कहा, “इन आरोपों पर सच्चाई सामने आनी चाहिए ताकि बेरोजगारों के साथ धोखा न हो।”

संतोष रावत विजय वडेट्टीवार समर्थक 

ज्ञात हो कि, जिला बैंक पर वडेट्टीवार गुट का कब्ज़ा है। संतोष रावत जिलाध्यक्ष हैं। वहीं सदस्यों में भी पूर्व मंत्री के समर्थक शामिल है। पिछले कई समय से धानोरकर और वडेट्टीवार पर जिले में वर्चस्व को लेकर कोल्ड वॉर शुरू है। पिछले दिनों हुए बाजार समिति चुनाव में धानोरकर गुट हो हारने के लिए वडेट्टीवार गुट ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। जिसमें सांसद गुट को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसी को लेकर धानोरकर गुट की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी, इसके बाद पार्टी ने  प्रकाश देवताले को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया और रामू तिवारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया। 

यह भी पढ़ें: 

  • Nana Vs Vijay-Sunil: पटोले के विरुद्ध केदार और वडेट्टीवार समर्थकों ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष पद से हटाने दिल्ली में डाला डेरा