logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

मूल और धारणी में बनेगा एसटी का डिपो, राज्य सरकार ने लिया निर्णय


चंद्रपुर: राज्य सरकार ने अहम् निर्णय लेते हुए चंद्रपुर जिले के मूल और अमरावती जिले के धारणी में राज्य परिवहन निगम एसटी महामण्डल का डिपो तैयार करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से आदिवासी बहुल तहसील में सार्वजनिक यातयात में बड़ी सुविधा होगी। इसी के साथ एसटी डिपो की संख्या बढ़कर 253 हो जाएगी। इस बात की जानकारी भारत गोगालवे ने मंगलवार को दी। 

एसटी कॉर्पोरेशन के नए अध्यक्ष भरत गोगावले की अध्यक्षता में निदेशक मंडल की 304वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के 70 से अधिक विषयों पर चर्चा की गई और उन्हें मंजूरी दी गई। इसी के साथ सरकार ने मुंबई और पुणे के बीच चलने वाली ई-शिवनेरी बस में फ्लाइट की तरह शिवनेरी सुंदरी की तैनाती करने का ऐलान किया। 

गोगावले ने कहा, 'मुंबई-पुणे मार्ग पर चलने वाली एसटी की ई-शिवनेरी बसों में परिचारकों (शिवनेरी सुंदरी) को तैनात किया जाएगा जो हवाई सेवाओं के समान आतिथ्य और प्रबंधन सेवाएं प्रदान करेंगे। भविष्य में एक अभिनव योजना शुरू की जाएगी जो यात्रियों के टिकट पर बिना किसी अधिभार के बेहतर सेवा सुविधाएं प्रदान करके सेवा की गुणवत्ता में सुधार करेगी।'

एसटी निगम के प्रत्येक बस स्टेशन पर उस क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने स्थानीय उत्पादों को चक्रीय आधार पर मामूली किराया लेकर बेचने के लिए 10X10 आकार का स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा। उपरोक्त निर्णय के साथ-साथ इस बैठक में नई 2500 सरल बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने और 100 डीजल बसों को पायलट आधार पर इलेक्ट्रिक बसों में परिवर्तित करने जैसे विभिन्न मुद्दों को मंजूरी दी गई।