logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

Chandrapur: निर्बाध बिजली उत्पादन के लिए मानसून से पहले लगभग आठ लाख टन कोयले का भंडारण


चंद्रपुर: हर साल मानसून के दौरान गीले कोयले का बिजली उत्पादन पर भारी असर पड़ता है। हालाँकि, चंद्रपुर महाऔष्णीक विद्युत उत्पादन केंद्र इस वर्ष बारिश के मौसम में भी लगातार बिजली उत्पादन करने जा रहा है। इसके लिए मुख्य अभियंता गिरीश कुमारवार ने करीब आठ लाख टन कोयला भंडारण करने की योजना बनायी है, ताकि गीले कोयले के कारण बिजली उत्पादन में कोई बाधा नहीं आये।

कोयले का उपयोग बिजली उत्पन्न करने के लिए किया जाता है। बरसात के दिनों में कोयला गीला हो जाता है। गीला कोयला बिजली उत्पादन में कई दिक्कतें पैदा करता है। कई बार अच्छा कोयला नहीं मिलने से बिजली उत्पादन भी ठप हो सकता है। इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए, चंद्रपुर पावर स्टेशन ने मानसून के दिनों के लिए लगभग आठ लाख टन कोयले का भंडारण करने का निर्णय लिया है।

पूरा कोयला भीग न जाए इसका ख्याल रखा जा रहा है। मुख्य अभियंता गिरीश कुरमवार ने बताया कि इस साल चंद्रपुर पावर स्टेशन बरसात के दिनों में भी लगातार बिजली पैदा करेगा।  

देखें वीडियो: