logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर की युवती कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची,अमिताभ बच्चन को भेंट की ग्रामोदय में निर्मित सामग्री


चंद्रपुर: भद्रावती की एक युवती खुशबू योगेश सारड़ा को सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले   'कौन बनेगा करोड़पति' शो और इसे होस्ट करने वाले  महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने का का मौका मिला। इस अवसर पर खुशबू ने अभिताभ बच्चन को ग्रामोदय संघ में बने चीनी मिट्टी के बर्तन भेंट किए। आयुध निर्माण कारखाने में कार्यरत और स्थानीय रजवाड़ा टाउनशिप निवासी योगेश शारदा एवं डॉ. ममता सारड़ा की बेटी खुशबू को 'कौन बनेगा करोड़पति' कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिला. खुशबू को अमिताभ बच्चन के शो के टॉप टेन कंटेस्टेंट्स में चुना गया था। इस मौके पर सारड़ा परिवार की तरफ से अमिताभ बच्चन को तोहफ़ा दिया गया। इनमें चीनी मिट्टी से बना तबला, हारमोनियम और मूर्ति शामिल थी। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर खुशबू पुणे की एक कंपनी में प्रोजेक्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। भद्रावती के ग्रामोदय संघ के उत्पादों की पूरे एशिया में मांग है। ये सामान लेने के बाद अमिताभ बच्चन ने शारदा परिवार का शुक्रिया अदा किया. ग्रामोदय संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने खुशबू  के कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है.  खुशबू को फाइनलिस्ट के रूप में नहीं चुना गया था इसलिए वह 'कौन बनेगा करोड़पति' गेम नहीं खेल सकीं।