logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

वरिष्ठ नागरिक जो एटीएम में खुद पैसे निकालने जाते है उनके लिए ये जरुरी ख़बर है ! क्या पढ़े


चंद्रपुर: एटीएम की अदला-बदली कर वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक रूप से फंसाने वाली अंतरराज्यीय गिरोह को चंद्रपुर पुलिस ने पकड़ा है.इस गिरोह में तीन आरोपी शामिल है और इनके पास से पुलिस को 72 एटीएम कार्ड,43 हजार रूपए नगद बरामद हुए है.जोगिन्दरसिंह चन्दरसिंह बिट्टू,राजेश रेलूराम माला और पुनीत शिवदत्त पांचाल सभी हरियाणा निवासी गिरफ़्तार आरोपियों के नाम है.पुलिस को वरिष्ठ नागरिक के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद की गई कार्रवाई में यह तीनो आरोपी पुलिस के हाँथ लगे है.

25 नवंबर को ब्रम्हपुरी तहसील के किन्ही में वामन गोसाई दिघोरे एसबीआई के एटीएम कार्ड में पैसे निकालने गए थे.जहां एटीएम में मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें एटीएम से पैसे निकाल कर देने की मदत करने की बात कहीं वामन ने मदत लेने की हामी दी और अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया। पैसे निकल भी गए इस घटना के तीन बाद वामन फिर एटीएम में पैसे निकालने गए लेकिन इस बार पैसे नहीं निकले और उन्हें पता चला की जो कार्ड उनके पास है वो असल में उनका है ही नहीं,इसके बाद वह तुरंत बैंक की ब्रांच में गए.जहां उन्हें पता चला की उनके एटीएम कार्ड से वडसा में 10 हजार रुपए निकाले गए है और 74 हजार 997 रूपए किसी दूसरे अकाउंट में ऑनलाईन ट्रांसफर किये गए है.इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच में आरोपियों के मूल रूप से हरियाणा के होने की जानकारी हाथ लगी.पुलिस को पता चला की आरोपी आदिलाबाद की ओर जा रहे है.उनके पीछे पुलिस का एक दस्ता लगाया गया.चंद्रपुर पुलिस ने 
यही जानकारी नागपुर की बुटीबोरी पुलिस के साथ भी साझा की,बुटीबोरी पुलिस ने जाल बिछाकर इन तीनों आरोपियों को जाली एटीएम कार्ड और कैश के साथ धर दबोचा।