logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ताडोबा बफर जोन में पर्यटकों को मिला सांभर का शिकार देखने का रोमांच, घटना कैमरे में कैद


चंद्रपुर: ताडोबा के निमडेला नवेगांव परिक्षेत्र में मादा बाघिन ‘झरणी’ और ताडोबा के राजा छोटा मटका की करीब 18 महीने की बेटी, (मादा बाघ) ने पहली बार अकेले ही बड़े सांभर हिरण का शिकार किया। लेकिन जब दोनों माँ-बेटी शिकार को खाने आईं तभी इस क्षेत्र का ‘कलवा’ नमक बाघ आ गया और उसने उनके शिकार को खा लिया।

बाघिन झरनी की बेटी द्वारा सांभर का शिकार पर कलवा बाघ ने झपट्टा मारकर, उसका शिकार छीन लिया। ये सब आज ताडोबा के निमडेला नवेगांव जोन में एक सफारी के दौरान हुआ। इस रोमांचक घटना के वीडियो को डेक्कन ड्रिफ्ट्स के वन्यजीव प्रेमी कंचन पेटकर और पीयूष आकरे ने अपने कैमरे में कैद किया है.

इस पूरी घटना को देखकर जंगल के राजा और सभी वन्यजीवों को जंगल में अपना जीवन जीते हुए हर दिन और हर पल कितनी मेहनत और कितना संघर्ष करना पड़ता इस बात का वास्तविक अनुभव हुआ।