logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मूल रेलवे स्टेशन पर टकराई दो एमपीटी मशीनें, हादसे में चार रेलवे कर्मचारी घायल


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के मूल रेलवे स्टेशन पर रखरखाव के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो एमपीटी मशीनें आपस में टकरा गईं, जिससे चार रेलवे कर्मचारी घायल हो गए। यह घटना सुबह के समय हुई।  

मूल रेलवे स्टेशन पर पहले से ही एक मशीन खड़ी थी तभी पीछे से आ रही एक मशीन ने उसे टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर आवाज़ सुनकर स्टेशन पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए घबरा गए। इस टक्कर में एक मशीन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं, इस इन भारी भरकम मशीनों की इस जोरदार टक्कर में चार रेलवेकर्मी घायल हो गए। घायल हुए चारों श्रमिकों को मूल के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।