logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने योजनाओं से वंचित लोगों से की भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने की अपील


चंद्रपुर: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जिले की वरोरा तहसील के खेमजई में विकासशील भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पूरी ने अब तक विभिन्न योजनाओं से वंचित रहे लोगों से इस यात्रा में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की है.

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई विकासशील भारत संकल्प यात्रा के जरिए करीब 22 योजनाओं की जानकारी नागरिकों के घरों तक पहुंचाई जा रही है. सरकारी तंत्र के अधिकारी और कर्मचारी लोगों के बीच जाकर इसे लेकर जागरूक कर रहे हैं.

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीविजन के माध्यम से विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने ने नागरिकों से लाभ उठाने की अपील की है।