logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

अज्ञात ने दोपहिया को मारी टक्कर, बेटी की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल 


चंद्रपुर: बल्लारशाह तहसील के विसपुर में एक बड़ी दुर्घटना हो गई। जहां बेटे के लिए कॉलेज ढूढ़ने निकले पिता-पुत्री को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मर दी। इस हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए चंद्रपुर के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवती का नाम वेदांती युवराज चिंचोलकर (उम्र-21 विसापुर से बल्लारपुर) है और उसके पिता का युवराज माधव चिंचोलकर घायल हैं। यह दिल दहला देने वाली घटना बल्लारपुर-चंद्रपुर मार्ग पर गुरुवार की शाम 4 बजकर 25 मिनट पर हुई।

वेदांती के भाई ने कुछ दिनों पहले ही 10वीं की परीक्षा पास की है। वहीं 11वीं के लिए कॉलेज की तलाश की जा रही है। इसी को लेकर आज दोपहर वेदांती अपने पिता युवराज के साथ दोपहिया क्रमांक एमएच-34/बीएन-5848 से बल्लारपुर-चंद्रपुर रोड स्थित सन्मित्र सैनिक स्कूल गए। वहां काम समाप्त कर दोनों राज्य महामार्ग के रास्ते चंद्रपुर जाने के लिए निकले। इसी  अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। 

इस हादसे में वेदांती और उसके पिता सड़क पर गिर गए और दोपहिया घसीटने हुए कुछ दूर तक गई। हादसे के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गाय। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए चंद्रपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने वेदांती को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवराज को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

वेदांती चिंचोलकर एक होनहार और मिलनसार छात्रा थी। वह सरदार पटेल कॉलेज, चंद्रपुर में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह अपने भाई के लिए एक बेहतर शिक्षा प्राप्त करना चाहती थी, इसलिए वह कॉलेज ढूढ़ने प्रवेश लेने के लिए अपने पिता के साथ गई। लेकिन वह कभी घर वापस नहीं आई। उसकी आकस्मिक मौत से गांव में शोक की लहर है।