logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

रश्मि शुक्ला के तबादले का वडेट्टीवार ने किया स्वागत, कहा - आज साबित हुआ कि बेईमानी करती है महायुति सरकार


चंद्रपुर: पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला के तबादले के बाद नेताओं के वक्तव्य आना शुरू हो गए हैं। शुक्ला के तबादले को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए राज्य सरकार पर बेईमानी का आरोप लगाया है।

वडेट्टीवार ने एक्स पर लिखा, “चुनाव आयोग ने आज पुलिस महानिदेशक रश्मी शुक्ला का तबादला करने का फैसला किया है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। आज यह साफ हो गया कि महायुति सरकार बेईमानी कर रही है।”

वडेट्टीवार ने आरोप लगाते हुए लिखा, “गंभीर आरोप झेल रही पुलिस अधिकारी रश्मी शुक्ला का कार्यकाल बढ़ाने की महायुति सरकार की क्या मजबूरी थी? महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव पारदर्शी तरीके से न हो यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन दिया था।” 

विजय वडेट्टीवार ने कहा, “आज यह स्पष्ट हो गया कि असंवैधानिक तरीके से आई सरकार ने असंवैधानिक तरीके से अधिकारियों को पदों पर बिठाया था। महायुति सरकार ने अपनी पसंद के अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाकर सत्ता का दुरुपयोग किया!”