logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Video: आयुध निर्माण जीएम के बंगले में घुसे चार तेंदुए, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल


चंद्रपुर: जिले के भद्रावती तहसील स्थित आयुध निर्माणी चांदा में जंगली जानवरो का खूफ लगातार बना हुआ  है। आये दिन इन परिसर में जंगली जानवर दिखाई देते हैं। इसी बीच तेंदुए के एक परिवार ने आयुध निर्माणी के जीएम के बंगले की दिवार पर तेंदुए के एक परिवार ने कब्ज़ा जमा लिया। काफी देर चहलकदमी करने के बाद सभी दिवार फांदकर भाग गए। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह वायरल वीडियो  सेक्टर 6 स्थित ऑफिसर कॉलोनी के ज्वाइंट जनरल मैनेजर के बंगले की है. यह वीडियो सोमवार रात का है. और ये वीडियो मंगलवार से वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि यहां बाघ, तेंदुआ और भालू जैसे जंगली जानवर हमेशा विचरण करते रहते हैं।

बहरहाल, एक साथ चार तेंदुओं के देखे जाने से इलाके में डर का माहौल बन गया है. फुटेज वायरल होते ही वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और जांच कर रही है कि तेंदुआ कहां से आ रहा है. तेंदुए को कैद करने के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं।