logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Video: तेज बारिश और आंधी में रुके वाहनों के पहले, उड़ने लगे लोग; वीडियो हुआ वायरल


चंद्रपुर: गत शुक्रवार को बल्लापुर-राजुरा में दोपहर में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई थी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक नदी पर तेज आंधी से बचते हुए अपने वाहनों को पुल पर लेटा दिया और खुद निचे बैठ गए, जिससे तेज आंधी से बचा जा सके। वहीं मौजूद एक ट्रक ड्राइवर इसको अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो राजुरा तहसील स्थित एक नदी का है। शुक्रवार को जिले में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई थी। बारिश के साथ आंधी इतनी तेज थी कि, छोटे से लेकर बड़े वाहनों के पहिये थम गए। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि, आंधी और किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए वाहनों को जहां थे वहीं खड़ा कर दिया। 

पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। हालांकि, बारिश इतनी तेज चल रही होती है कि, कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। हवा इतनी तेज थी कि, चालक अपने वाहन संभाल नहीं पा रहे थे। जिसके बाद दोपहिया चालकों ने अपने वाहन पुल पर ही लेता दिया और उसको पकड़कर बैठ गए। जिस समय यह वाक्य हुआ पीछे खड़े ट्रक ड्राइवर ने इस दौरान का वीडियो बना लिया।