logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

उसगांव की महिलाओं की महिलाओं ने अडाणी सीमेंट कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा


चंद्रपुर: जिले के घुग्घुस क्षेत्र अंतर्गत उसगांव की महिलाओं ने एसीसी अडाणी सिमेंट कंपनी के खिलाफ घुग्घुस पुलिस स्टेशन में पुर्व निवेदन सौंपकर आदोलन छेड दिया है। गांव के नागरिकों का कहना है कि एसीसी अडाणी सिमेंट कंपनी में पिछले कुछ महीने से कंपनी विस्तारीकरण का काम चल रहा है। 

ऐसे स्थिती में सीमेंट कंपनी प्रबंधन द्वारा सीमेंट कंपनी के बाहर से उसगांव के लिए जाने वाले मार्ग को रोक दिया गया है। बीच रास्ते में सीमेंट पोल गाडकर प्रवासियों को आने जाने के लिए रोक दिया गया है। पचास-साठ वर्ष से पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए इस रास्ते को एसीसी सीमेंट ने तोडकर नया कोल डिपो बनाया है। 

रस्ता बंद होने तथा प्रदुषण से नागरिकों को परेशानी हो रही है। इसी से परेशान होकर उसगांव महिलाओं ने सीमेंट कंपनी के खिलाफ 1 जनवरी के दिन घुग्घुस पुलिस स्टेशन में रस्ता खुला करने का निवेदन सौंपा था। लेकिन एसीसी कंपनी प्रबंधन द्वारा उसगांव नागरिक के लिए सीमेट कारखाना के पास से रस्ता नहीं दिया। 

उक्त समस्या से परेशान होकर उसगाव महीलाओ ने एसीसी अदानी सिमेंट कंपनी के खिलाफ आंदोलन छेड दिया और रास्ते में लगे सीमेंट पोल उखाड दिया है। आने वाले दिन में कंपनी द्वारा उसगांव निवसियों के लिए रस्ता नही दिए जाने पर महिलाओं ने कंपनी के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।