logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

बाघ के हमले में महिला की मौत,स्थिति के नियंत्रण को लेकर वड्डेटीवार ने मुनगंटीवार पर साधा निशाना 


चंद्रपुर: जिले में बाघ के हमले में एक और मृत्यु की घटना दर्ज हुई है.घटना सवाली तहसील के वाघोली- बुटी गांव की है.इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष का माहौल है जबकि जिले के पूर्व पालकमंत्री विजय वड्डेटीवार ने इस घटना के लिए मौजूदा वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को जिम्मेदार ठहराया है.घटना शनिवार सुबह की है.70 वर्षीय मृत ममता बोदलकर खेती के काम से अपने खेत में गयी हुई थी इसी दौरान बाघ ने उस पर अचानक से हमला कर दिया इस घटना में वृद्ध महिला की मृत्यु हो गयी.घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण शव के पास जमा हुए और वन विभाग से हमलावर बाघ को जल्द मारने का आदेश दिए जाने की मांग करने लगे.

जिले में बाघ का आतंक,वनमंत्री स्थिति को नियंत्रित करने में असमर्थ 
इस घटना को लेकर स्थानीय विधायक और जिले के पूर्व पालकमंत्री विजय वड्डेटीवार ने मौजूदा वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के कामकाज पर सवाल उठाये है.वड्डेटीवार ने मांग की है की जल्द से जल्द जिले में बाघों को नियंत्रित किया जाये।उनके मुताबिक यह घटना जंगल से सटे परिसर में नहीं हुई है बल्कि ऐसे गांव की सीमा में हुई है जिससे जंगल दूर है.जिले में बाघों का आतंक है इस समस्या को नियंत्रित करने में वनमंत्री असफल साबित हुए है.बाघों के आतंक से मुक्ति मिलनी चाहिए। बाघ के हमले में मृत लोगों के लिए मुआवज़े की राशि बढ़ा देने भर से कुछ नहीं होगा। लोगों की जान महत्वपूर्ण है.जिस बाघ ने महिला पर हमला किया है उसे तत्काल मारने का आदेश जारी होना चाहिए अगर ऐसा नहीं हुआ तो नागरिक खुद ही बाघों को मारने का निर्णय ले लेंगे।