logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पुलिस से भिड़े जन विकास सेना के कार्यकर्ता, यातायात रोक दुर्घटनास्थल पर अर्पित की श्रद्धांजलि


चंद्रपुर: एक ही दिन में 3 नागरिकों की आकस्मिक मृत्यु के कारण चंद्रपुर शहर में यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों का मुद्दा फिर तूल पकड़ रहा है. नागपुर हाईवे बंगाली कैंप और मूल मार्ग के साथ-साथ बायपास रोड पर जानलेवा दुर्घटनाओं की रोकथाम की मांग को लेकर जन विकास सेना ने अब आक्रामक रुख अपना लिया है.

पूर्व नगरसेवक पप्पू देशमुख, मनीषा बोबडे, अक्षय येरगुडे के नेतृत्व में, जन विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने एक्सीडेंट के स्थान पर यातायात अवरुद्ध करके दिवंगत अनीता ठाकरे को श्रद्धांजलि दी।

इस बार पुलिस द्वारा आधे घंटे तक ट्रैफिक रोके जाने पर जन विकास कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए. गुस्साए कार्यकर्ताओं और नागरिकों के जोश को देखते हुए पुलिस ने उन्हें सड़क पर दुर्घटनास्थल पर श्रद्धांजलि देने की इजाजत दे दी.

जन विकास सेना की मांग के अनुसार लोक निर्माण विभाग क्रमांक 1 के कार्यपालन अभियंता सुनील कुंभे और रामनगर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक राजेश मुले ने दुर्घटना स्थल पर दिवंगत अनिता ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित की और बयान ज्ञापन करने के बाद जन विकास कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम समापन किया.