logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शहर की सड़कों में हुए गड्ढों के खिलाफ सड़क पर उतरी युवा कांग्रेस


चंद्रपुर: शहर में सड़कों का बुरा हाल है। इससे शहरवासियों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन, प्रशासन सड़क की मरम्मत में लापरवाही बरत रहा है. इसके चलते युवा कांग्रेस ने आंदोलन प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई। 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सड़कों की खराब हालत के कारण बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसे में निर्दोष नागरिक घायल हुए हैं. शहर के रामनगर चौक से इरई नदी तक जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इस मार्ग पर कई स्कूल हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सुबह और दोपहर में छात्र-छात्राओं का सड़क पर आना-जाना लगा रहता है। साथ ही कई नागरिक भी आवागमन के लिए इस सड़क का बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं। हालांकि, सड़क की खराब हालत के कारण छात्रों और नागरिकों की जान खतरे में है. तो सोए हुए प्रशासन को जगाने के लिए एक आंदोलन शुरू किया गया।