logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नंदनवन में गेमिंग कैफ़े में हुई चोरी, 3 लाख रुपये का सामान ले उड़ा अज्ञात चोर; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात


नागपुर: नागपुर के नंदनवन इलाके में एक चोरी की वारदात सामने आई है। नेहरू नगर स्थित ‘गेमिंग कैफे’ में अज्ञात चोर ने बीती रात दुकान से करीब 3 लाख रुपये के सामान को चोरी कर लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपी कैद हुआ जिसके आधार पर ही पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, साकोली निवासी ऋषि चंद्रशेखर गुप्ता की नेहरू नगर में गेमिंग कैफ़े’नाम से दुकान है। बीती रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात के समय अज्ञात चोर ने शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। और प्लेस्टेशन में रखें कंट्रोलर, सीपीयू, प्रोसेसर, रैम, हार्डडिस्क, ग्राफिक कार्ड समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। चोरी गए माल की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

फिर्यादी की शिकायत पर नंदनवन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि जांच के दौरान ही पुलिस को दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी दिखाई दिया है जिसके आधार पर ही पुलिस  शहर भर में  उसकी तलाश की जा रही है।