logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शहर की बदनाम बस्ती गंगा जमुना में व्यक्ति से हुई लूटपाट, महिला वरांगना ने अपने साथी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम


  • शिकायत मिलने के बाद महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार साथी की तलाश

नागपुर: नागपुर की बदनाम बस्ती गंगा जमुना में फिर एक बार लूटपाट का मामला सामने आया है जहां एक मजदूर से मारपीट के बाद उसके पास की नगदी को लूट लिया गया। हालांकि मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने महिला वारंगणा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।

लकड़गंज पुलिस थाने के गंगा जमुना परिसर में एक दिन पहले ही यह लूटपाट की घटना हुई । छत्तीसगढ़ के अमरवाड़ा निवासी किशोरी लाल वर्मा नागपुर में एक ठेकेदार के पास टाइल फिटिंग का काम करते हैं। घटना वाली दोपहर वह मजदूरी के 15,000 रूपये लेकर अपने घर लौट के लिए इतवारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने एक परिचित ड्राइवर के पास अपना बैग रखा और वहां से सीधा गंगा जमुना परिसर के कोठे पर पहुंचा।

एक कमरे में पहुंचते ही उसने एक महिला वरांगना से सौदा तय किया परंतु ज्यादा पैसे मांगने के चलते  उनकी आपस में बहस बाजी हो गई । इसी दौरान महिला का दोस्त जुगनू ज्ञानेश्वर वहां पहुंचा। उसने लकड़ी के डंडे और हाथ मुक्की से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसके पास की नगदी जबरदस्ती छीन कर उसे वहां से भगा दिया गया।

घायल अवस्था में किशोरी लाल लकड़गंज पुलिस थाने पहुंचा और उसने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला वारंगना को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथी की तलाश कर रही है।