logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रेम के बहाने नाबालिग को फंसाकर देह व्यवसाय के लिए मजबूर करने का आरोप, पुलिस ने गंगा-जमुना परिसर से किया रेस्क्यू


नागपुर: प्रेम के बहाने नाबालिग लड़कियों के साथ धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला  लकड़गंज की बदनाम बस्ती गंगा जमुना में सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग लड़की को प्रेम के झांसे में फंसाकर उसे राजस्थान से नागपुर लाया गया और यहां पर देह व्यवसाय के लिए मजबूर करते हुए शहर की बदनाम गंगा जमुना बस्ती में उसे बेचने का प्रयास किया गया. हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते इस युवक इस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कब्जे से नाबालिग को भी छुड़वाया गया है। 

नागपुर शहर की बदनाम बस्ती गंगा-जमुना में यह मामला सामने आए है। दरअसल इस परिसर में एक 17 वर्षीय नाबालिग एक युवक के साथ संदिग्ध रूप में घूमते हुए पुलिस को दिखाई दी थी। जब इन दोनों को हिरासत में लेकर गंगा जमुना चौकी  ले जाकर पूछताछ की गई तो धक्का दायक जानकारी सामने आई। राजस्थान के बूंदी जिले से एक 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची को शुभम मोनिरीया झंजावत नामक युवक अपने प्रेम जाल में फंसा कर बहला फुसला कर  अपने साथ नागपुर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि युवक इस लड़की के गांव का ही रहने वाला है। 

यहां पर आकर वह बच्ची को गंगा जमुना के एक कोठे में बेचने की फिराक में था। बच्ची ने पुलिस को बताया कि इन दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी ने फरियादी को नागपुर आकर शादी करने और वहीं बसने का लालच देकर उसे अपने साथ ले आया था। परंतु नागपुर पहुंचते उसका रवैया बदल गया उसने गंगा जमुना बस्ती में  जिस्मफरोशी  के बाद पैसा कमाकर  शादी करने का दबाव बनाया और जब लड़की ने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ जबरदस्ती की गई।

इससे पहले की यह बच्ची जिस्मफरोशी के धंधे में दलालों के हाथ में पहुंचती पुलिस की सतर्कता के चलते इस मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी शुभम के खिलाफ यौन शोषण और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में संगठित गिरोह के होने का  अंदेशा व्यक्त कर रही है जिसकी जांच की जा रही है।