logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

कोंघारा में अवैध गोवंश तस्करी पर कार्रवाई, 47 गोवंशों को मिला जीवनदान, डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का माल जब्त


यवतमाल: पांढरकवड़ा पुलिस ने अवैध गोतस्करी पर कार्रवाई करते हुए पांच ट्रकों और कंटेनर से 47 गोवंशों को मुक्त करा कर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का माल जब्त किया. पांढरकवड़ा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर तिरंगा ढाबा के सामने यह कार्रवाई की. 

सुबह केलगभग 4 बजे पुलिस टीम गश्त पर थी. इसी बीच उन्हें गोपनीय सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर तिरंगा ढाबा के सामने से कोनघारा की ओर ट्रक व कंटेनर से गोमांस की तस्करी की जा रही है.

इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर 5 आयशर ट्रक और एक कंटेनर को पकड़ा. वाहनों से कुल 47 गोवंशीय पशुओं जीवनदान दिया. इन गोवंशों को काटने के लिए सतापुर, तेलंगाना ले जाया जा रहा था.

इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच ट्रक और 1 कंटेनर, 9 मोबाईल फोन और 47 गोवंशों सहित कुल कीमत एक करोड़ 61 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.