logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: वृद्ध महिला को यातना देने के पीछे पंचायत का हाथ, आरोपी पुलिस पाटील नौकरी से बर्खास्त


अमरावती: मेलघाट के रेत्याखेड़ा में जादू- टोने के संदेह में 77 साल की बुजुर्ग महिला को शारीरिक यातना देने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके तहत गांव की पंचायत ने ही बुजुर्ग महिला के साथ यह कृत्य करने का निर्णय लिया था। इसके पीछे गांव के पुलिस पाटील बाबू जामुनकर का हाथ है। जानकारी सामने आने के बाद आरोपी को उसके पद से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है। 

इस घटना को संज्ञान में लेते हुए रविवार को कलेक्टर सौरभ कटियार, पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद समेत प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे. गांव और आसपास के इलाके में ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए ग्रामीणों ने सहमति जताई. साथ ही सोमवार से गांव में काउंसलिंग की जाएगी।

रेतीयाखेड़ा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर 70 से 80 घरों का एक गांव है। 77 वर्षीय महिला को पीटा गया, थप्पड़ मारे गए, उसके चेहरे पर कालिख पोत दी गई, फिर उसके हाथ- पैर बांधकर गांव के सामने खड़ा कर दिया गया।