logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: भाजपा नगरसेवक को तीन महीने के लिए जिले से किया गया तड़ीपार, गंभीर अपराधों के चलते एसडीएम की कार्रवाई


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के गडचांदूर शहर में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों के चलते दहशत का माहौल पैदा करने की अपराध में लिप्त भाजपा नगरसेवक सूरज रामभवन पांडे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपविभागीय दंडाधिकारी रविंद्र माने ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 56(1)(अ)(ब) के तहत आदेश जारी करते हुए पांडे को तीन महीने के लिए चंद्रपुर जिले से हद्दपार कर दिया है। इस कार्रवाई से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

गडचांदूर के वार्ड क्रमांक 10 से नगरसेवक सूरज रामभवन पांडे के खिलाफ गडचांदूर पुलिस थाने में शराबबंदी कानून, मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालना, अवैध साहूकारी, जुआ तथा महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामलों सहित कुल नौ अपराध दर्ज हैं। गोपनीय गवाहों के बयानों के अनुसार, सूरज पांडे ने क्षेत्र में अपना भय का माहौल बना रखा था। स्कूल-कॉलेज परिसर में तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन चलाना, शराब और गांजा जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करने के साथ अवैध कारोबार चलाना तथा बेरोजगार युवाओं और गरीब मजदूरों को ब्याज पर पैसे देकर अवैध साहूकारी करने जैसे आरोप उसके खिलाफ सामने आए हैं।

पैसे वापस नहीं करने पर वाहनों को उठा ले जाना, मारपीट करना तथा महिलाओं से छेड़छाड़ और धमकी देने के कारण लोग उसके खिलाफ खुलकर शिकायत करने से भी डरते थे। गडचांदूर पुलिस थाने तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी, गडचांदूर की रिपोर्ट के आधार पर उपविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय ने सूरज पांडे को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस के जवाब में पांडे ने खुद पर राजनीतिक द्वेष के चलते कार्रवाई किए जाने का दावा किया।

साथ ही, वह नगरसेवक होने तथा समाज में प्रतिष्ठा होने का हवाला देते हुए अपने खिलाफ दर्ज मामलों को गलत बताया। हालांकि, पुलिस द्वारा प्रस्तुत किए गए सबूत, गोपनीय गवाहों के बयान तथा सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था को संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए उपविभागीय दंडाधिकारी रविंद्र माने ने पांडे का बचाव खारिज कर दिया। इसके बाद उसे तीन महीने के लिए चंद्रपुर जिले से जिला हद्दपार करने का आदेश जारी किया गया।


जिला हद्दपार की अवधि में थाने में हाजिरी अनिवार्य
जिला हद्दपार की अवधि के दौरान सूरज पांडे जिस स्थान पर निवास करेगा, वहां के नजदीकी पुलिस थाने में हर महीने एक बार हाजिरी लगाकर अपने निवास की जानकारी देना अनिवार्य होगा। साथ ही, जिला हद्दपार की अवधि पूरी होने के बाद चंद्रपुर जिले में लौटने पर 10 दिनों के भीतर स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी देना भी अनिवार्य रहेगा।