logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: डकैती की साजिश रचते पांच कुख्यात अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार, युवक पर किया था जानलेवा हमला


नागपुर: पांचपावली पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मिली गुप्त जानकारी के आधार पर छापा मार कार्रवाई करते हुए खैरीपुरा रेलवे पटरी के पास डकैती की योजना बना रहे पांच कुख्यात अपराधियों को घातक हथियारों के साथ धर दबोचा। पुलिस ने मौके से मिर्ची पाउडर और मोटरसाइकिल भी जब्त किये हैं। बताया जा रहा घटना वाली रात ही अपराधियों ने परिसर में हुड़दंग मचाते हुए एक युवक पर तलवार से हमला कर जान से करने का प्रयास किया था हालांकि किसी तरह यह युवक अपनी जान बचाकर मौके से भाग गया था। 

गिरफ्तार आरोपियों में शुभम  मेश्राम, शिवम उर्फ दालमाजी खोत, अभिषेक उर्फ कड़ी  पराते, मयूर दातऱ्या और हिमांशु सोनकर का समावेश है। ये सभी पेशेवर अपराधी हैं। 25 सितंबर की तड़के ये सभी खैरीपुरा स्थित कोलकाता रेलवे लाइन के पास हथियार लेकर डकैती की योजना बना रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस की उन पर नजर पड़ी। मौके पर पकड़े जाने पर उनके पास से हथियार, मिर्ची पाउडर और बाइक बरामद की गई। 

अलार्म के अपराधियों के पकड़े जाने के बाद साहिल पड धान नामक युवक ने पुलिस थाने में आकर शिकायत दी कि इन अपराधियों ने घटना वाली रात ही खैरिपुरा में उस पर तलवार से हमला किया था। हालांकि किसी तरह बचते हुए एक होटल में शरण लेकर साहिल ने अपनी जान बचाई थी। पकड़े गए आरोपियों पर  इस से पहले अवैध हथियार लेकर घूमने, मारपीट, अवैध शराब और नशीले पदार्थों  की तस्करी करने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।