logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Kerala: 10 वर्षीय बच्ची का दो साल तक किया शारीरिक शोषण, अदालत ने आरोपी को 142 साल की सुनाई सजा 


तिरुवनंतपुरम: केरल की पतनमतिट्टा जिला और सत्र न्यायालय ने एक बलात्कार मामले में आरोपी को 142 साल की सजा सुनाई है। 41 वर्षीय आरोपी का नाम आनंद पी आर हैं, उसने 10 वर्षीय नाबालिग का दो साल तक शोषण किया था। स्थानीय पुलिस द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार न्यायाधीश जयकुमार जॉन ने सजा का ऐलान करते हुए आरोपी पर पांच लाख का जुर्माना भी लगाया है। 

जेल में रहना पड़ेगा 60 साल

अदालत के आदेश बाद आरोपी 60 साल तक जेल में रहेगा। दोषी 10 वर्षीय पीड़िता का रिश्तेदार है। अदालत ने उसे यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था।

देश में पहला मामला

आरोपी ने 2019-2021 के दौरान बच्ची का यौन शोषण किया। इस दौरान वह पीड़ित बच्ची के घर में ही रहता था। गौरतलब है कि, देश में यह पहला मामला है जब बलात्कार के मामले में किसी आरोपी को इतने साल की सजा हुई है। इसके पहले एक आरोपी को 30 साल की सजा सुनाई गई थी। अगस्त में एक फास्टट्रैक अदालत ने अपनी सौतेली बेटे के साथ बलात्कार करने के मामले में पोस्को एक्ट के तहत 30 साल की कड़ी सजा सुनाई थी।