logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

MP: सामूहिक हत्याकांड से दहला छिंदवाड़ा, बेटे ने परिवार के आठ लोगों को उतारा मौत के घाट


छिंदवाड़ा: (Chhindwara News) आदिवासी बहुल क्षेत्र तामिया (Tamiya) तहसील के बोदल कछार गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपने परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से वार मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली। घटना बुधवार तड़के तीन बजे के क़रीब हुई। सुबह यह घटना सामने आई। इस सामूहिक हत्याकांड (Mass Murder) से तहसील सहित जिले में हड़कंप मच गया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही माहुलझिर पुलिस और छिंदवाड़ा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस सामूहिक हत्याकांड से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशन पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हत्या कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 

आरोपी ने बच्चों को भी नही छोड़ा

पुलिस के अनुसार, आधी रात में जब परिवार के लोग गहरी नींद में थे तब वारदात को अंजाम दी। आरोपी ने कुल्हाड़ी से माता-पिता, पत्नी, भाई, भाई की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने बच्चों को भी नही बक्शा। वहीं इस हत्याकांड से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में डर का माहौल है।