logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: मेओ में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: तहसील पुलिस थाना अंतर्गत मेयो हॉस्पिटल की न्यू रेजिडेंट गर्ल्स हॉस्टल में एक डॉक्टर से छेड़छाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छेड़खानी  की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। 

यह मामला बुधवार रात का है। फरियादी 28 वर्षीय डॉ अपनी सहेली डॉ.  के साथ डिनर करके हॉस्टल के सामने ग्राउंड में टहल रही थीं। इस दौरान आरोपी उबेद बेग स्कूटी पर बैठा उन्हें घूर रहा था। जब महिला डॉ ने उससे पूछा कि वह क्यों घूर रहा है, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दोनों डॉक्टर अपने-अपने कमरों में चली गईं।

थोड़ी देर बाद आरोपी उबेद, पीछा करते हुए डॉ. के कमरे  तक पहुँच गया। इससे घबराकर महिला डॉ.  ने तुरंत अपनी सहेली  को फोन किया। जैसे उसकी दोस्त  वहां पहुंचीं, उन्होंने आरोपी को वहीं खड़े देखा। इसके बाद उनके जोर से चिल्लाने पर हॉस्टल की अन्य डॉक्टर भी वहां इकट्ठा हो गईं। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को डॉक्टरों ने गार्ड की मदद  से पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी उबेद बेग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी  तहसील के गांजा खेत इलाके का रहने वाला है और फल विक्रेता है। हालांकि, उसका कोई पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसके खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी की विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। 

देखें वीडियो: