logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: राणा प्रतापनगर पुलिस ने कार की तोड़फोड़ कर चोरी करने वाले आरोपी धरदबोचा, ढाई लाख रुपये से अधिक का माल भी बरामद


नागपुर: राणा प्रतापनगर पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए कार की कांच तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से ₹2,61,200 की कीमत का माल जब्त किया है, जिसमें चोरी के दौरान उड़ाई गई नकदी, सोने की अंगूठियां, बैंक कार्ड, चेकबुक और पहचान पत्र आदि शामिल हैं।

मामला 21 सितंबर को सामने आया था जब शिकायतकर्ता महिला ने अपनी  कार  हिंगणा टी-पॉइंट के पास खड़ी कर कॉफी पीने गई थी। उसी दौरान अज्ञात चोर ने कार का शीशा तोड़कर महिला का बैग चुरा लिया था। इसमें 2 लाख 2३ हजार का सामान था।

गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी ओमप्रकाश महादेवप्रसाद मिश्रा  इंद्रिमाता नगर निवासी को गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल  भी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त सिंगा रेड्डी  और सहायक पुलिस आयुक्त अशोक शेलके के मार्गदर्शन में राणा प्रतापनगर थाने की टीम ने अंजाम दी।