Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई
नागपुर: नागपुर के पांचपावली पुलिस ने ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार दोपहर पांचपावली पुलिस ने जाल बिछाया। वैशाली नगर स्थित आंबेडकर गार्डन, कलकत्ता रेलवे लाइन के पास दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान शेख आदिल शेख रसीद और आशीष रामटेके के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो जिपलॉक पाउच में कुल 12.49 ग्राम एमडी पाउडर बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 94 हजार 720 रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ थानेदार बाबूराव राउत के मार्गदर्शन में की गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही थी।
admin
News Admin