logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Rajasthan: एटीएस ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के एक समर्थक को गिरफ्तार किया


जयपुर: राजस्थान पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक कथित समर्थक को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है।   गिरफ्तार पीएफआई समर्थक कथित तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्तियों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहा था। एटीएस ने संदिग्ध के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इनका इस्तेमाल कथित तौर पर सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया गया था।   

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस और एसओजी) अशोक राठौड़ ने बताया कि एटीएस को सोशल मीडिया के माध्यम से जारी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में मोहम्मद सोहेल भिश्ती नामक व्यक्ति के शामिल होने की सूचना मिली थी। सूचना पर एटीएस की टीम को कार्रवाई के लिए भीलवाड़ा भेजा गया। 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सोहेल भिश्ती को सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने और देश विरोधी कार्यों को बढ़ावा देने में शामिल पाया गया इसके साथ ही उसके पीएफआई से जुड़े होने और विदेश में संबंध होने के सबूत भी सामने आए। उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।