logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: निजी फोटो को इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ युवती ने इंग्लैंड में दर्ज करवाई शिकायत


नागपूर: सक्करदरा थाने में एक युवती द्वारा पूर्व सहपाठी पर उसके निजी फोटो ऑनलाइन वायरल कर बदनामी करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोपी युवक ने एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती के निजी फोटो सोशल मीडिया और पोर्न साइट्स पर डाल दिये। हालांकि इस मामले की शिकायत ऑनलाइन इंग्लैंड में दर्ज हुई थी जिसका संज्ञान लेते हुए सक्करदरा पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह मामला साल 2020 से शुरू हुआ था जब फिर्यादी युवती  एक ट्यूशन क्लासेस में 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। उसी  दौरान आरोपी पलाश श्यामकुले  से उसके प्रेम संबंध बन गए थे। तब उसने आरोपी को अपने निजी फोटो भेजे थे। हालांकि परिवार को  जब इस बात का पता चला तो युवती ने आरोपी से संपर्क तोड़ लिया था।

अब यह युवती  उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड में रह रही है। पिछले दिनों एक इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी से युवती को उसके ही फोटो भेजे जाने लगे। 25 फरवरी की रात इन फोटो को दो लिंक के जरिए ऑनलाइन वायरल कर दिया गया। इस पर युवती ने इंग्लैंड में ही  वहां की पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पलास ने ही पुराने फोटो का दुरुपयोग कर उसकी  बदनामी की है। सकरदरा पुलिस ने आईटी एक्ट की संबंधित  धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।