logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

यशोधरा नगर में दर्दनाक हादसा; डंपर के पहिए के नीचे आकर बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल


नागपुर: नागपुर शहर के यशोधरानगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है । राजीव गांधी पुल से  ईटा भट्टी चौक के बीच यह हादसा घटित हुआ। तेज रफ्तार  डंपर के पीछे के पहिए में आकर एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है  जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कळमना से ऑटोमैटिक चौक की ओर जा रहा गिट्टियों से भरा डंपर  अचानक बाइक के बेहद पास आ गया। बाइक  पर सवार गजानननगर, हुडकेश्वर निवासी बादल भक्तराज राऊत और उनके साथी  पारडी निवासी संदीप शेषराव धारपुरे कोराडी देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। सूत्रों की मां है तो दोनों युवक रॉन्ग साइड चल रहे थे। डंपर के पिछले पहिए के नीचे आने से बादल राऊत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप धारपुरे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल युवक को तत्काल मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही यशोधरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जांच जारी है और दोषी चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की  गई है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।