logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पारडी में सीसीटीवी में कैद हुई दुपहिया वाहन चोरी की वारदात, पुलिस जांच में जुटी


नागपुर: शहर में दुपहिया वाहन चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से हर दिन चोरी की खबरें सामने आ रही हैं। इन वारदातों में वाहन मालिकों की लापरवाही भी कहीं न कहीं जिम्मेदार नजर आती है।

ताज़ा मामला पारडी इलाके का है। यहां राम मंदिर गली नंबर 1 में बीती रात हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात चोर एक एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर इलाके में पहुंचे। उन्होंने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के हैंडल चेक किए। इस दौरान उन्हें एक बिना लॉक लगी दुपहिया गाड़ी मिल गई। मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने चंद सेकंड में ही गाड़ी चोरी कर ली और वहां से फरार हो गए।

यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है। शिकायत मिलने के बाद पारडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।