logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: 1 मई से मुरदोली गेट पर्यटकों के लिए होगा शुरू, सालभर खुला रहेगा; वन विभाग का निर्णय


गोंदिया: गोंदिया जिले से पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नागझिरा-नवेगांव टाइगर रिजर्व में 1 मई से मुरदोली गेट पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। खास बात यह है कि यह गेट सालभर जंगल सफारी के लिए खुला रहेगा, जिससे वन्यजीव प्रेमियों को नया अनुभव मिलने वाला है।

गोंदिया-कोहमारा मार्ग पर स्थित मुरदोली गेट के शुरू होने से नागझिरा-नवेगांव टाइगर रिजर्व में पर्यटन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। हाल ही में इस जंगल क्षेत्र में एक साथ तीन बाघों के देखे जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे पर्यटकों में उत्साह और बढ़ गया है। वन कर्मचारियों और स्थानीय मजदूरों ने इन बाघों का दर्शन किया, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि सफारी के दौरान पर्यटकों को भी बाघ देखने का मौका मिल सकता है।

मुरदोली गेट पर शुरुआत में 10 जिप्सी वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आने वाले समय में इस प्रोजेक्ट के अन्य तीन गेट भी खोले जाने की योजना है। अगर रोजगार की बात करें तो इस प्रकल्प के 150 किमी कोर ज़ोन में 72 पोचिंग कैंप लगाए गए हैं, जहां करीब 144 मजदूर कार्यरत हैं।

इसके अलावा 16 नाकों पर 48 मजदूर और 9 वायरलेस कैंप पर 20-25 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। अब मुरदोली गेट के शुरू होने से यहां भी स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए गार्ड और जिप्सी ड्राइवर जैसे नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।