Gondia: धाबेटेकडी में दूसरे नरभक्षी तेंदुए को किया गया कैद, गांव में फैली दहशत का हुआ अंत
गोंदिया: गोंदिया जिले की अर्जुनी मोरगांव तहसील के आदर्श धाबेटेकडी गांव से बड़ी राहत की खबर सामने आई है। यहां वन विभाग और रैपिड रेस्क्यू टीम की संयुक्त कार्रवाई में दूसरे नरभक्षी तेंदुए को पकड़ लिया गया है। बीते कई दिनों से यह तेंदुआ इलाके में दहशत का कारण बना हुआ था, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल था।
19 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व गोंदिया के उपवनसंरक्षक पवनकुमार जोंग और नवेगांवबांध के निष्कासन अधिकारी अविनाश मेश्राम ने किया। अर्जुनी मोरगांव के वनपरिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह बहुरे और उनकी टीम ने रैपिड रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर इस खतरनाक तेंदुए को पिंजरे में कैद किया।
इस दौरान क्षेत्र सहायक प्रवीण केलवतकर और उनकी टीम सहित नवेगांवबांध और अर्जुनी के आरआरटी दल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद धाबेटेकडी और आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है।
admin
News Admin