logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: गोंदिया में HPV टीकाकरण सिर्फ 6%, टीकाकरण को नहीं मिल रहा पर्याप्त प्रतिसाद


गोंदिया: गोंदिया जिले में एचपीवी टीकाकरण की रफ्तार बेहद धीमी है। अब तक केवल 6 प्रतिशत टीकाकरण ही हो पाया है, जिस पर पालकमंत्री इंद्रनील नाईक ने चिंता जताई है।

गोंदिया जिले में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान को अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त जनजागरूकता नहीं होने के कारण जिले में टीकाकरण का प्रतिशत सिर्फ 6 फीसदी तक ही पहुंच पाया है। वहीं, यवतमाल जिले में यह आंकड़ा करीब 30 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पालकमंत्री इंद्रनील नाईक ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि टीकाकरण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। यह अभियान 8 मार्च से शुरू किया गया था, लेकिन प्रचार-प्रसार की कमी के चलते यह लोगों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच सका।

एचपीवी टीकाकरण गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए बेहद जरूरी है। इस योजना के तहत 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। बावजूद इसके कम जागरूकता के कारण लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं हो पाई है, जिसे लेकर अब स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय होने के निर्देश दिए गए हैं।