logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: देवरी के डवकी में मधुमक्खियों का हमला, चार लोग घायल; ग्रामीण अस्पताल में इलाज जारी


गोंदिया: गोंदिया जिले के देवरी तहसील अंतर्गत डवकी गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। जंगल में मोहफूल (महुआ) बीनने गए चार लोग अचानक मधुमक्खियों के झुंड के हमले का शिकार हो गए, जिससे वे घायल हो गए।

घायलों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इनमें जयवंता बागड़े (70), धनंजय सोरले (58) दोनों निवासी डवकी, पूजा नुरेटी (18) निवासी डवकीटोला और जयश्री उईके (16) निवासी भागी का समावेश है।

जानकारी के अनुसार, जयवंता बागड़े जंगल क्षेत्र में मोहफूल बीन रही थीं, तभी अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। घबराकर वे पास के पोल्ट्री फार्म की ओर भागीं, जहां मौजूद धनंजय सोरले भी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए। इसी दौरान सड़क से गुजर रहीं पूजा नुरेटी और जयश्री उईके पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हालांकि दोनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

इस हमले में जयवंता बागड़े गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत देवरी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।