logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Nagpur

त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें


नागपुर/अमरावती: आगामी पूजा, दिवाली और छठ उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। जारी कार्यक्रम के अनुसार नागपुर से मुंबई और पुणे की ओर जाने तथा नागपुर आने-जाने वाली कुल तीन विशेष सेवाएं, जबकि न्यू अमरावती से पुणे के बीच साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों से विदर्भ के यात्रियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

मुंबई–नागपुर–मुंबई साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

गाड़ी क्रमांक 02139 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से नागपुर के लिए 17 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार चलेगी। यह ट्रेन CSMT से रात 12.25 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 3.35 बजे नागपुर पहुंचेगी। कुल 6 सेवाएं होंगी।

वापसी में गाड़ी क्रमांक 02140 18 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को नागपुर से दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.10 बजे CSMT पहुंचेगी। कुल 6 सेवाएं होंगी।

स्टॉपेज: दादर, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, जळगाव, भुसावळ, मलकापूर, शेगाव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगाव और वर्धा।

कोच संरचना: 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान, 5 द्वितीय श्रेणी तथा 2 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड्स ब्रेक वैन।

नागपुर–हडपसर–नागपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन

गाड़ी क्रमांक 01201 नागपुर से हडपसर के लिए 8 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार चलेगी। नागपुर से यह ट्रेन शाम 7.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.05 बजे हडपसर पहुंचेगी। कुल 13 सेवाएं होंगी।

वापसी में गाड़ी क्रमांक 01202 9 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को हडपसर से शाम 4.05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.30 बजे नागपुर पहुंचेगी। कुल 13 सेवाएं होंगी।

स्टॉपेज: वर्धा, धामणगाव, बडनेरा, अकोला, शेगाव, मलकापूर, भुसावळ, जळगाव, मनमाड, कोपरगाव, बेलापूर, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड लाइन और उरुळी।

कोच संरचना: 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 6 शयनयान, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड्स ब्रेक वैन।

नागपुर–हडपसर–नागपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन

गाड़ी क्रमांक 01209 नागपुर से हडपसर के लिए 10 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार चलेगी। नागपुर से शाम 7.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.05 बजे हडपसर पहुंचेगी। कुल 7 सेवाएं होंगी।

वापसी में गाड़ी क्रमांक 01210 11 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को हडपसर से शाम 4.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6.30 बजे नागपुर पहुंचेगी। कुल 7 सेवाएं होंगी।

स्टॉपेज: वर्धा, धामणगाव, बडनेरा, अकोला, शेगाव, मलकापूर, भुसावळ, जळगाव, मनमाड, कोपरगाव, बेलापूर, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड लाइन और उरुळी।

कोच संरचना: 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 6 शयनयान, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड्स ब्रेक वैन।

न्यू अमरावती–पुणे–न्यू अमरावती साप्ताहिक AC विशेष

न्यू अमरावती से पुणे के बीच भी साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी क्रमांक 01403 पुणे से न्यू अमरावती के लिए 13 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। पुणे से यह ट्रेन शाम 7.55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.05 बजे न्यू अमरावती पहुंचेगी। कुल 6 सेवाएं होंगी।

वापसी में गाड़ी क्रमांक 01404 न्यू अमरावती से 14 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 12.15 बजे पुणे पहुंचेगी। कुल 6 सेवाएं होंगी।

स्टॉपेज: दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापूर, कोपरगाव, मनमाड, चाळीसगाव, जळगाव, भुसावळ, मलकापूर, शेगाव, अकोला, मूर्तिजापुर और बडनेरा।

कोच संरचना: 3 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 15 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड्स ब्रेक वैन और 1 जनरेटर वैन।

आरक्षण कब से?

  • 01201 और 01202 का आरक्षण 27 सितंबर 2026 से शुरू होगा।
  • 01403 और 01404 का आरक्षण 28 सितंबर 2026 से शुरू होगा।
  • 02139 और 02140 का आरक्षण भी 27 सितंबर 2026 से शुरू होगा।
  • आरक्षण सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा IRCTC की वेबसाइट पर किया जा सकेगा।


मध्य रेलवे की इन विशेष सेवाओं से नागपुर, विदर्भ और अमरावती क्षेत्र से पुणे व मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त रेल विकल्प उपलब्ध होंगे।