logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सड़क पर कचरा जलाना सफाई कर्मियों को पड़ा भारी, मनपा ने लगाया जुर्माना 


नागपुर: सड़क पर कचरा जलना नागपुर महानगर पालिका के सफाई कर्मियों को भारी पड़ गया। मनपा अधिकारीयों दोनों सफाई कर्मियों पर पांच-पांच सौ का जुर्माना लगाया है। दोनों कर्मी मंगलवारी जोन में कार्यरत हैं।  गुरुवार को एक नागरिक ने कचरा जलाते समय दोनों कर्मियों की तस्वीर खिंच कर ट्विटर पर डाल दी थी। इस ट्वीट में मनपा आयुक्त राधा कृष्ण बी को भी टैग किया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

नागपुर महानगरपालिका सार्वजनिक स्थानों पर 50 माइक्रॉन से कम की प्लास्टिक का इस्तेमाल सहित, कूड़ा फेंकने, कूड़ा जलाने, थूकने और प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। मनपा की एनडीएस टीम ऐसा लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल रही है। वहीं दूसरी तरफ मनपा के कर्मचारी सरे आम कचरा जला रहे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कर्मी ;कूड़ा जलते हुए दिख जाते हैं।