logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

‘आपली बस’ ने रचा नया कीर्तिमान: एक दिन में 1.60 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका की सार्वजनिक बस सेवा ‘आपली बस’ ने हाल ही में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। एक ही दिन में 1.60 लाख से अधिक नागरिकों ने इस सेवा का लाभ उठाया, जो नागपुरवासियों के बीच मनपा की परिवहन सेवा पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। इस उपलब्धि के साथ मनपा की योजना है कि वर्ष के अंत तक 145 नई इलेक्ट्रिक बसें शहर की सड़कों पर उतरेंगी, जिससे कुल ई-बसेस की संख्या 415 तक पहुंच जाएगी।

प्रशासनिक मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति
मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी और अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती वसुमना पंत के नेतृत्व में 'आपली बस' सेवा लगातार उन्नति कर रही है। वातानुकूलित बसों की गुणवत्ता और सुविधा में हुए सुधार के चलते यात्रियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। डॉ. अभिजीत चौधरी ने इस अवसर पर कहा, “नागपुरवासियों ने ‘आपली बस’ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए हम आभारी हैं। हम हमेशा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। अब समय है, मिलकर एक हरित, स्मार्ट और सुलभ भविष्य की ओर बढ़ने का।”

सुधारों के आंकड़ों में झलक

  • यात्री वृद्धि: जुलाई 2024 में जहां कुल 11.01 लाख यात्रियों ने बस सेवा का उपयोग किया, वहीं जुलाई 2025 में यह संख्या 12.85 लाख तक पहुंच गई। अगस्त के सप्ताहांत (शनिवार–रविवार) पर प्रतिदिन 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया।
  • डिजिटल भुगतान में बढ़ोतरी: डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 16,182 से बढ़कर 38,748 हो गई है।
  • बसों की संख्या: कुल बसों की संख्या 395 से बढ़कर 416 हो गई है।

इलेक्ट्रिक बसों की ओर बड़ी छलांग

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए डीजल बसों की संख्या में कमी कर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई गई है।

  • जुलाई 2024: 258 डीजल, 169 इलेक्ट्रिक बसें
  • जुलाई 2025: 224 डीजल, 240 इलेक्ट्रिक बसें

खापरखेडा, पारडी और बुटीबोरी रूट पर 20 नई ई-बसेस शुरू की गई हैं, जिनसे अब तक 1,22,447 यात्री सफर कर चुके हैं। सितंबर तक 27 डीजल बसें सेवा से हटाई जाएंगी और अगले कुछ महीनों में 30 नई ई-बसेस शामिल होंगी।

नए मार्ग और विस्तारित सेवाएं

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 78 मार्गों की पुनर्रचना की गई है और कई नए मार्ग शुरू किए गए हैं:

  • नए मार्ग: हिंगणा–दीक्षाभूमि–सीताबर्डी, प्रजापति मेट्रो–घोरपड, पवनगांव, बुटीबोरी–सिम्बायोसिस कॉलेज
  • विस्तारित मार्ग: एयरपोर्ट–सीताबर्डी, पारडी–हिंगणा ग्रामीण अस्पताल, पिपलाफाटा–फ्रेंड्स कॉलोनी

छात्रों और कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए विशेष सेवाएं

कॉलेज छात्रों के लिए 6 विशेष ट्रिप्स शुरू की गई हैं. कार्यालयों के लिए सुबह-शाम विशेष फेरे संचालित हो रही हैं. ‘NMC Chalo App’ के माध्यम से पास निकालना और रूट जानकारी प्राप्त करना अब आसान हो गया है. सक्रिय पासधारकों की संख्या 13,000 से बढ़कर 22,000 हो गई है, जिनमें 18,000 से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं।

डिजिटल ट्रांजैक्शन की ओर कदम

मनपा ने 3 रूट ऐसे चिन्हित किए हैं जहां 70% से अधिक यात्री डिजिटल पेमेंट का उपयोग कर रहे हैं। जल्द ही इन मार्गों को पूर्णतः डिजिटल रूट घोषित किया जाएगा, जिससे नागपुर डिजिटल पब्लिक ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा।