logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बावनकुले बोले उद्धव ठाकरे बावचळलेला (बउरा) गए है



नागपुर- शिवसेना के गटप्रमुख और शाखा प्रमुखों की बैठक में उद्धव ठाकरे ने भाजपा के कई नेताओं पर जोरदार हमला बोला था,बुधवार को मुंबई के गोरेगांव में दिए गए अपने इसी भाषण में ठाकरे ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पर भी हमला बोला था.ठाकरे ने कहाकि मेरे कुल पर हमला करने से पहले बावनकुले अपने कुल को देखें। वो "बावनकुले है या 152 कुले" ठाकरे के इस हमले का बावनकुले ने जोरदार जवाब दिया। नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहां की उद्धव ठाकरे बावचळलेला (बउरा) हो गए है.इसलिए उन पर या भाजपा के अन्य नेताओं पर हमला बोल रहे है.यह उनकी हताशा बोल रही है.ग्रामपंचायत के चुनाव में उनका दल पांचवे नंबर पर चला गया है.भाजपा के 294 सरपंच विजयी हुए है.अगर कल भी चुनाव हुए तो राज्य में भाजपा पहले नंबर पर रहेगी। हताश और अंदर से घबरा गए, उद्धव ठाकरे निराशा में बयान दे रहे है वो इतने नीचे उतर गए है की अब व्यक्तिगत टिपण्णी करने लगे है.उनके लिए सिर्फ अब बस एक ही मकसद है "मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी"उनकी बांते अंदर से डरे हुए व्यक्ति की बांते है.