logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

भाजपा की चुप्पी ने आंदोलन को पहुंचाया नुकसान  आशीष देशमुख बोले- 28 को आ रहे प्रशांत कुमार, आंदोलन को मिलेगी गति 


नागपुर: पृथक विदर्भ की मांग को लेकर आंदोलन में फिर से तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। इसको लेकर माहौल बनाना भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में चुनावी रणनीतिकार से मशहूर प्रशांत किशोर 28 सितंबर को नागपुर आने वाले हैं। इस दौरान वह विदर्भवादी नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में पीके  स्वतंत्र विदर्भ के फायदे और नुकसान और इस आंदोलन की रणनीति भी बताएंगे। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता आशीष देशमुख ने दी। 
 देशमुख ने बताया,  प्रशांत किशोर 28 को विदर्भ नेताओं से बातचीत करने विदर्भ आएंगे। वह मेरे निमंत्रण पर प्रशांत किशोर विदर्भ आ रहे हैं। इस समय विदर्भ आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। आशीष देशमुख ने कहा कि 28 सितंबर से नागपुर समझौते की 70वीं वर्षगांठ शुरू हो रही है और 28 को बैठक होगी और बैठक को प्रशांत किशोर संबोधित करेंगे।

देशमुख ने कहा, यह आंदोलन उल्टा पड़ गया क्योंकि भाजपा ने स्वतंत्र विदर्भ के लिए अपना स्टैंड छोड़ दिया। इसलिए, हम स्वतंत्र विदर्भ के आंदोलन को तेज करने जा रहे हैं।

रिफाइनरी परियोजना विदर्भ में करें स्थापित
इस मौके पर उन्होंने वेदांत परियोजना पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। वेदांत के बाद, कोंकण में नाणार रिफाइनरी परियोजना को महाराष्ट्र से बाहर नहीं जाना चाहिए। नाणार परियोजना को विदर्भ लाने के लिए उद्धव ठाकरे से मिले थे। तब यह सकारात्मक था। उन्होंने कहा कि फडणवीस भी सकारात्मक थे, इसलिए यह परियोजना महाराष्ट्र में आनी चाहिए।


शिंदे से विदर्भ को नुकसान 
मुख्यमंत्री शिंदे पर हमला करते हुए देशमुख ने कहा, एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं न? विदर्भ को उनसे न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। शिवसेना और शिंदे गुट ने विदर्भ को नुकसान पहुंचाया है। शिंदे पर तंज कस्ते हुए देशमुख ने कहा, मुख्यमंत्री गोविंदाओं की टीम में, गणपति मंडलों में जा रहे हैं, उन्हें कोंकण जाकर रिफाइनरी को लेकर लोगों के विरोध को दूर करना चाहिए।

यदि कोंकण में कोई रिफाइनरी नहीं है, तो विदर्भ में एक रिफाइनरी परियोजना लाई जानी चाहिए। लेकिन वेदांत के बाद रिफाइनरी परियोजना को राज्य से बाहर नहीं जाना चाहिए। विदर्भ में रिफाइनरी प्रोजेक्ट होगा अच्छा, यहां मिलेगा रोजगार उन्होंने यह भी बताया कि मैंने रिपोर्ट दी है कि रिफाइनरी विदर्भ में स्थित हो सकती है।