logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा आग बबूला, जलाया पुतला 


नागपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में रविवार को भाजपा की युवा मोर्चा शंकर नगर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेवायएम की प्रदेश महासचिव शिवानी दाणी की अगुवाई में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का पुतला भी फूंका गया।

दाणी ने कहा कि, जिसे भारत के इतिहास के बारे में कुछ नहीं पता। वह लगातार सावरकर के बारे में बयान बाजी कर रहा है। हमारे देश में सावरकर का बिना इतिहास जाने बोलने का फैशन हो गया है। कांग्रेस नेता को आने वाले समय में इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

राहुल गांधी ने कहा था कि, संघ और सावकरकर ने अंग्रेजों की मदद की। सावरकर को अंग्रेजों से पैसा मिल रहा था। राहुल भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वर्तमान में राहुल की यात्रा कर्नाटक में पहुंची हुई है। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पीएफआई को लेकर सवाल किया। जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, बात कही थी।