logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, मुंबई-नागपुर और पुणे-नागपुर के बीच चलेगी 18 स्पेशल ट्रेनें


मुंबई/नागपुर: दिवाली त्योहार के सीज़न में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) - नागपुर और पुणे-नागपुर के बीच कुल 18 और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होंगी।

इन 18 अतिरिक्त सेवाओं का विवरण नीचे दिया गया है:

1. CSMT-नागपुर-CSMT स्पेशल (6 सेवाएं)
  • ट्रेन संख्या 01011 (CSMT से नागपुर): यह स्पेशल ट्रेन 26.10.2025 को 00:20 बजे CSMT से चलेगी और 28.10.2025 तथा 30.10.2025 को भी उपलब्ध होगी। यह उसी दिन 16:05 बजे नागपुर पहुँचेगी (कुल 3 सेवाएं)।

  • ट्रेन संख्या 01012 (नागपुर से CSMT): यह 26.10.2025 को 22:10 बजे नागपुर से रवाना होगी और 28.10.2025 तथा 30.10.2025 को भी चलेगी। यह अगले दिन 14:05 बजे CSMT पहुँचेगी (कुल 3 सेवाएं)।

हॉल्ट: दादर, थाने, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, पचोरा, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धमनगांव और वर्धा।

कम्पोज़िशन: 2 AC 2-टियर, 1 AC 3-टियर, 12 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास और 2 जनरल सेकंड क्लास कम गार्ड ब्रेक वैन।

2. पुणे-नागपुर-पुणे स्पेशल (पहली 6 सेवाएं)
  • ट्रेन संख्या 01409 (पुणे से नागपुर): यह स्पेशल ट्रेन 25.10.2025 को 20:30 बजे पुणे से रवाना होगी। यह 27.10.2025 और 29.10.2025 को भी चलेगी और अगले दिन 14:05 बजे नागपुर पहुँचेगी (कुल 3 सेवाएं)।

  • ट्रेन संख्या 01410 (नागपुर से पुणे): यह 26.10.2025 को 16:10 बजे नागपुर से रवाना होगी। यह 28.10.2025 और 30.10.2025 को भी चलेगी और अगले दिन 11:45 बजे पुणे पहुँचेगी (कुल 3 सेवाएं)।

कंपोजीशन: 1 AC 2-टियर, 11 स्लीपर क्लास, 7 जनरल सेकंड क्लास और 2 जनरल सेकंड क्लास कम गार्ड ब्रेक वैन।

3. पुणे-नागपुर-पुणे स्पेशल (अगली 6 सेवाएं)
  • ट्रेन संख्या 01401 (पुणे से नागपुर): यह स्पेशल ट्रेन 26.10.2025 को 20:30 बजे पुणे से रवाना होगी। यह 28.10.2025 और 30.10.2025 को भी चलेगी और अगले दिन 14:05 बजे नागपुर पहुँचेगी (कुल 3 सेवाएं)।

  • ट्रेन संख्या 01402 (नागपुर से पुणे): यह 27.10.2025 को 16:10 बजे नागपुर से रवाना होगी। यह 29.10.2025 और 31.10.2025 को भी चलेगी और अगले दिन 11:45 बजे पुणे पहुँचेगी (कुल 3 सेवाएं)।

कम्पोज़िशन: 1 AC 2-टियर, 1 AC 3-टियर, 13 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास और 2 जनरल सेकंड क्लास कम गार्ड ब्रेक वैन।

पुणे-नागपुर ट्रेनों के हॉल्ट (01409/10 और 01401/02 के लिए): दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, चालीसगांव, पचोरा, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा। इन अतिरिक्त ट्रेनों से दिवाली की छुट्टी मनाकर बड़ी संख्या में लौटने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।