logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पारिवारिक दोस्त ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पैसे वापस करने के बहाने घर बुलाकर दिया वारदात को अंजाम


नागपुर: पारिवारिक दोस्त ने ही किशोरी को धोखे से अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। हालांकि शिकायत मिलने के बाद पारडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी 16 वर्ष की है और अपने भाई और मां के साथ पारडी परिसर में रहती है। उसकी मां एक केक की दुकान में काम करती है।आरोपी विनोद रामदयाल श्रीवास (33) प्लॉट नंबर 38, शिव नगर पारडी निवासी बताया जा रहा है। आरोपी हाथ मजदूरी का काम करता है और पीड़िता के परिवार से पुरानी जान पहचान होने के कारण उनके घर पर भी आना जाना था।

मंगलवार को पीड़िता की मां काम पर गई थी और पीड़ित किशीरी अपने भाई के साथ घर पर मौजूद थी उसी दौरान आरोपी विनोद ने पीड़िता को फोन कर मां से उधार लिए 200 रुपये वापिस करने के बहाने अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। हालांकि घर आने के बाद पीड़िता ने अपने बड़े भाई को सारी घटना बताई जिसके बाद पुलिस थाने में आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद भारतीय दंड विधान की धारा 376, 354 व सहधारा 4,8, 12 पोस्को के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।