logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वीर सावरकर का अपमान करने वाले के साथ घूमने वाले बालासाहेब के वारिस कैसे? चित्र वाघ ने पूछा सवाल 


नागपुर: वीर सावरकर पर राहुल के दिए बयान पर भारतीय जनता पार्टी आग बबूला हो गई है। भाजपा के तमाम देना लगातार राहुल और कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। राहुल द्वारा दिए जा रहे विवादित बयानों पर उद्धव ठाकरे और उनके नेताओं ने चुप्पी साधी हुई है। जिसको लेकर अब वह भी विरोधियों के निशाने पर आ गये हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश महिला अध्यक्ष चित्रा वाघ ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। उन्होंने पूछ की, वीर सावरकर का अपमान करने वाले के साथ घूमने वाले आखिर कैसे बालासाहेब के वारिस हो सकते हैं। 

गुरुवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए वाघ ने कहा, “एक तरफ सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की जाती है, वहीं दूसरी तरफ सावरकर को गाली देने वालों के साथ कदम मिलकर चलने का काम उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे द्वारा किया जा रहा है। राहुल गांधी का दिया बयान केवल महाराष्ट्र का नहीं देश का अपमान है।”

वाघ ने कहा, कोई जन्म से वारिस का हकदार नहीं होता। विचारों से होता है। जिसके विचारों से इतिहास उज्जवल हुआ उसके खिलाफ कांग्रेस के लोग बोलने का कैसे साहस कर सकते हैं। इससे शिवसेना का हिंदुत्व समझ आ जाता है।