logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रामटेक तहसील में बड़ा हादसा, नाले में डूबने से दो बच्चों की मौत


नागपुर: जिले के रामटेक थाना अंतर्गत आने वाली खैरी-बिजेवाडा ग्राम पंचायत में बड़ा हादसा हो गया। जहां पांचगांव निवासी दो स्कूली बच्चों की घर के सामने बहने वाले नाले में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम कोहुआ। दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांचगांव में रहने वाले स्कूली छात्र उत्कर्ष लोकेश लांजेवार 7 वर्ष एवं रिधान संजय सहारे 7 वर्ष दोनों पड़ोस में रहते थे। शनिवार को दोनों छात्र स्कूल से वापस आने के बाद खाना खा कर खेलने चले गए. परिसर में स्थित पानी भरे गड्ढे में चप्पल उतार कर घुस गए। पानी का अंदाजा नहीं लगा, और दोनों पानी में डूब गए।

परिजनों के द्वारा खोज बीन करने पर शाम 7.30 बजे के लगभग दोनों बच्चों के शव प्राप्त हु। प्रकरण में रामटेक पुलिस ने मामला दर्ज कर शव विच्छेदन के लिए रामटेक उपजिला रूग्नालय भेजा है .प्रकरण की जांच रामटेक पुलिस कर रही है।